पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर सराय से धानमंडी तक चले हथौड़े

शहर सराय से धानमंडी तक चले हथौड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
शहर सराय से धानमंडी तक सोमवार को अतिक्रमण पर हथौड़े चले। इसका आंशिक विरोध भी हुआ। अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत निगम अमला सोमवार दोपहर 3 बजे शहर सराय पहुंचा। नाली पर अतिक्रमण कर बनाए ओटले व सीढिय़ां हटाना शुरू की। हथौड़े चलते देख व्यापारी विरोध के लिए लामबंद हो गए। एसडीएम सुनीलकुमार झा पहुंचे। उन्होंने लोगों से चर्चा कर आक्रोश शांत कराया। इसके बाद कार्रवाई धानमंडी से माणकचौक थाना पहुंच मार्ग तक चली। शाम 6 बजे कार्रवाई को रोक दिया गया। नजूल तहसीलदार संजय वाघमारे के अनुसार 100 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए। तहसीलदार वीरेंद्र कटारे व मौजूद थे। पीआरओ राजेंद्र कोठारी के अनुसार मेन रोड पर सामान रख अतिक्रमण करने वाले 12 लोगों से 6.5 हजार रुपए जुर्माना वसूला।



धानमंडी क्षेत्र में नाली पर बने ओटले तोड़े गए।