कांग्रेस पार्षद दल की बैठक स्थगित
रतलाम - निगम सम्मेलन से पहले मंगलवार को कांग्रेस पार्षद की बैठक होना थी। आधा दर्जन से अधिक पार्षदों के शहर से बाहर होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा ने बताया बैठक दोपहर 1 बजे निगम के नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में होना थी। मंगलवार को सभी से चर्चा के बाद नए सिरे से बैठक का स्थान व समय तय किया जाएगा।