पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोंगी डूबने से 8 वर्षीय बालिका की मौत

डोंगी डूबने से 8 वर्षीय बालिका की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
धोलावड़ तालाब में डोंगी पलटने से रविवार को आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। ग्रामीणों ने एक बालिका, एक युवती व एक महिला को बचा लिया।
पुलिस के अनुसार धोलावड़ तालाब के किनारे बसे खेड़ी गांव की ज्योति पति राहुल ((22)), पूजा पिता पूनाजी ((16)), ममता पिता हूरजी ((10)) व जाली पिता पूनाजी ((8)) डोंगी से तालाब के बीच टापू पर सूखी लकडिय़ां बीनने जा रहीं थी। संतुलन बिगडऩे से डोंगी पलटी तो चारों ने शोर मचाया। ममता तैरकर किनारे आ गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तालाब में कूदे और ज्योति, पूजा व जाली को बाहर निकाला तथा जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने जाली को मृत घोषित कर दिया। पूजा और ज्योति को अस्पताल में भर्ती किया है। माणकचौक थाने में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।