मालगाड़ी के सामने खड़ा हो गया, मौत
रतलाम - सागोद पुलिया के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से सोमवार शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया वह डाउन लाइन पर मालगाड़ी के सामने खड़ा हो गया था। शिनाख्त राजाराम
पिता शिवाजी प्रजापत ((45)) निवासी नामली के रूप में हुई। एएसआई अलनियूस खाखा ने बताया राजाराम का शव पोल नं. 650/32 के पास डाउन लाइन पर मिला। उसकी जेब से मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर परिजन से बात हुई। राजाराम के चचेरे भाई नंदू प्रजापत निवासी नामली ने शिनाख्त की। औद्योगिक क्षेत्र थाने में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।