पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीगल एड क्लीनिक्स शुरू

लीगल एड क्लीनिक्स शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नमो टी स्टॉल पर किए साइन
रतलाम - नरेंद्र मोदी के समर्थन में भाजयुमो ने नमो टी स्टॉल लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। 16 मंडलों में 16 हजार से अधिक युवाओं, महिलाओं ने टी स्टॉल पर नि:शुल्क चाय पीकर हस्ताक्षर किए। प्रशांत कुशवाह ने बताया शहर में दिलबहार चौराहे पर विधायक चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर शैलेंद्र डागा, जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित के विशेष आतिथ्य में अभियान चला। यहां 9 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया।
थिरकी नन्हीं प्रतिभाएं
हतनारा - सरस्वती शिशु मंदिर के मंच पर नन्हीं प्रतिभाओं की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। दानदाताओं व सेना में चयनित चार जवानों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी भेरूलाल पाटीदार ने बच्चों को मन लगाकर पढऩे की बात कही। बच्चों को लंच बॉक्स भी दिए। 6, 7, 8वीं में प्रथम विद्यार्थियों को रजत पदक से सम्मानित करने की घोषणा की।