पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओएचई लाइन में फाल्ट

ओएचई लाइन में फाल्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - रेलवे की ओएचई लाइन में फाल्ट होने से देवास-इंदौर के बीच चार प्रमुख ट्रेनें अटक गईं। रात १२ बजे तक ट्रेनें अटकी थीं।
सूत्रों के मुताबिक बरलई-मांगलिया स्टेशन के बीच सोमवार रात ८ बजे इलेक्ट्रिक लाइन ((ओएचई)) में फाल्ट हो गया। इससे इंदौर जाने वाली जबलपुर-इंदौर, हबीबगंज-इंदौर इंटरसिटी और जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस को देवास, बरलई स्टेशन पर रोका गया। इंदौर से शांति एक्सप्रेस को रवाना कर मांगलिया स्टेशन पर रोका। तकनीकी खराबी से ट्रेनें रात १२ बजे तक अटकी थीं। डीजल इंजिन से चलने वाली ट्रेनें ही यहां से जा रही थीं। पीआरओ प्रदीप शर्मा ने बताया ट्रैफिक चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।