पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारिवारिक विवाद में चांदनीचौक में हंगामा

पारिवारिक विवाद में चांदनीचौक में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
पारिवारिक विवाद में चांदनीचौक में सोमवार रात हंगामा हो गया। मामला हीरा व्यवसायी संजय पोरवाल के परिवार से जुड़ा है।
संजय की पत्नी साधना और साधना की पुत्री रिद्धि चांदनीचौक स्थित मकान में रुकना चाह रही थीं। साधना के मकान में रहने की निषेधाज्ञा का हवाला देकर संजय के पिता सूर्यकांत पोरवाल ने मकान में घुसने से मना कर दिया। हंगामा बढऩे पर टीआई सी.बी.एस. चड़ार मां-बेटी को लेकर माणकचौक थाने आए। बाद में साधना बेटी रिद्धि को लेकर अपनी बहन के घर चली गई।
छह महीने से नहीं ला रहे थे- साधना ने बताया उनका मायका धार में है। इंदौर निवासी पहले पति से तलाक हो चुका है। रिद्धि पहले पति की बेटी है। संजय की पहली पत्नी का निधन हो चुका है। उससे संजय की दो बेटियां और एक बेटा है। 27 मई 11 को संजय और साधना की शादी हुई थी। साधना ने बताया शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक चला फिर मानसिक रोगी बताकर ससुराल वाले प्रताडि़त करने लगे। छह महीने पहले पति संजय ने यह कहकर मायके भेजा कि अलग मकान लेकर रहेंगे। अच्छा मकान मिलने पर लेने आऊंगा। इसके बाद खैर-खबर नहीं ली तो साधना ने 30 नवंबर को महिला थाने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की। साधना ने बताया मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आने पर सोमवार को डीएसपी को बयान दर्ज करवाने के लिए रतलाम आई थी। बयान दर्ज करवाने के बाद चांदनीचौक स्थित घर पहुंची तो पति की बेटियों और ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया।




टीआई को शिकायत करने पहुंचीं साधना पोरवाल।