फसल बीमा के लिए कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
रतलाम - फसल बीमा और सर्वे की मांग करते हुए ग्रामीण कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर विनयकुमार धोका को दिया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत सिंह, राजेश योगी, हिम्मत सिंह श्रीमाल, मंडी डायरेक्टर डीपी धाकड़, सोहनलाल पाटीदार सहित कई पदाधिकारियों ने सोमवार शाम ज्ञापन दिया। इसमें बताया पिछले साल जिन किसानों की फसल शीतलहर और ओलावृष्टि में खराब हुई थी। उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला। इन्हें तुरंत मुआवजा दिलवाया जाए। इस
साल भी सर्वे शुरू कर फसल बीमा योजना का लाभ दिलवाएं। कांग्रेस नेताओं ने 15 फरवरी
के बाद आंदोलन की चेतावनी दी।