पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदार की गलती, खामियाजा हम भुगतते हैं

ठेकेदार की गलती, खामियाजा हम भुगतते हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - नदी-नालों से रेत लाते हैं। ठेकेदार रॉयल्टी वसूलते हैं, रसीद नहीं देते। खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है। डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त हो जाते हैं। यह बात डंपर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम सुनील कुमार झा को ज्ञापन सौंपकर कही। एसोसिएशन के अनुसार ठेकेदार की गलती के कारण वाहन की किस्त जमा नहीं हो पाती। तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। सभी वाहन कलेक्टोरेट परिसर में खड़े कर देंगे।