- Hindi News
- आखिर कैसे गायब हो गई 35 बोरी सोयाबीन सिटी रिपोर्टर ! रतलामअनाज मंडी में 16 कैमरे लगे हैं। न ताला टूटा
आखिर कैसे गायब हो गई 35 बोरी सोयाबीन सिटी रिपोर्टर -!- रतलामअनाज मंडी में 16 कैमरे लगे हैं। न ताला टूटा और न परिसर में कोई घुसा। फिर छोटे से छेद से 35 बोरी सोयाबीन कैसे चोरी हो गई। इन सवालों ने मंडी...
फोटो 28 जनवरी आरटीएम 01
कैप्शन - सोयाबीन का लोगो फोटो
सिटी रिपोर्टर. रतलाम
अनाज मंडी में 16 कैमरे लगे हैं। न ताला टूटा और न परिसर में कोई घुसा। फिर छोटे से छेद से 35 बोरी सोयाबीन कैसे चोरी हो गई। इन सवालों ने मंडी प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
6 दिन पूर्व व्यापारी हेमकांत भेरूलाल दवे के गोदाम में सेंध लगाकर चोर 35 क्विंटल सोयाबीन चुरा ले गए। व्यापारी ने पुलिस और मंडी प्रशासन से शिकायत की थी।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
- व्यापारी ने कब और कितने में उपज खरीदी।
- कितने किसानों से खरीदी।
- गोदाम में कितनी उपज थी।
- सोयाबीन की क्वालिटी कैसी थी।