लक्ष्मणपुरा के रहवासी गंदगी से परेशान
गंदगी से परेशान
रतलाम - लक्ष्मणपुरा के रहवासी गंदगी से परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताने के बाद भी समस्या बरकरार है। यह शिकायत लक्ष्मणपुरा के ललित खंडेलवाल ने जन सुनवाई में सिटी इंजीनियर सलीम खान से की। खंडेलवाल ने बताया सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास अघोषित कूड़ा घर है। इससे मक्खी-मच्छर और बीमारियां पनप रही हैं।
अवैध निर्माण हटाने की मांग- हटीराम दरवाजा स्थित नाइयों की गली के रामचंद्र परमार ने अवैध निर्माण हटाने की मांग की।