12 दिन से काम बंद, नोटिस
12 दिन से काम बंद, कंपनी को नोटिस
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
12 दिन से पाइप लाइन टेस्टिंग बंद होने व सूचना के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जलप्रदाय विभाग के प्रभारी ईई ने डोसियान प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को नोटिस जारी किया। प्रभारी ईई एस.एस. राजावत ने बताया धोलावड़-मोरवनी से हाट रोड चौराहे तक 18,700 मीटर मेन पाइप लाइन डालने का काम डोसियान ने किया। कंपनी कर्मचारी विभाग के अधिकारियों की निगरानी में पाइप लाइन की टेस्टिंग कर रहे थे। धोलावड़-मोरवनी से हाट रोड चौराहे तक टेस्टिंग हो चुकी है। 17 जनवरी को टेस्टिंग के वक्त मोती नगर चौराहे पर लीकेज मिला था। इसे दुरुस्त कर टेस्टिंग को अंतिम रूप देने के लिए डोसियान को निर्देश दिए तो काम बंद कर दिया। मोती नगर में लाइन खुली है। इसलिए नोटिस जारी कर काम बंद होने का कारण पूछा है। डोसियान कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर कश्यप व्यास ने बताया नगर निगम पर 60 लाख से ज्यादा का बिल बकाया है। इस पर अमल नहीं हो रहा है। नोटिस नहीं मिला है।