पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंच पर दिखे संस्कृति के रंग

मंच पर दिखे संस्कृति के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चवार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
ञ्चपुरस्कार मिलते ही खिले बच्चों के चेहरे
रतलाम - विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। यह बात तेजानगर स्थित आजाद कॉन्वेंट स्कूल में सेवानिवृत्त प्राचार्य ओमप्रकाश मिश्र ने कही। अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष सावित्री टांडी ने की। विशेष अतिथि डॉ. अभय ओहरी थे।
शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। डॉ. ओहरी ने कहा विद्यार्थियों में प्रतिभा होती है। सही मार्गदर्शन से वे ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी, मालवी नृत्य व नाटक की प्रस्तुति दी। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। मौजूद विद्यार्थियों के लिए ड्रॉ हुआ। संतोष पांचाल को 1000 रुपए का पहला इनाम मिला। मनीषा राठौर को दूसरा व राजलक्ष्मी पाटीदार को
तीसरा इनाम मिला। संचालन प्रतिभा शर्मा ने किया। आभार आशुतोष पांचाल ने माना।




नोबल इंटरनेशनल में नृत्य की रिहर्सल

महू-नीमच रोड स्थित नोबेल इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार शाम 6 बजे सांस्कृतिक आयोजन होंगे। प्राचार्य स्मिता दशोत्तर ने बताया मुख्य अतिथि एसपी डॉ. जीके पाठक व जिला शिक्षा अधिकारी जेके शर्मा रहेंगे। प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।