रतलाम के पहलवानों ने जीते कई खिताब
रतलाम - उज्जैन में आयोजित संभाग केसरी कुश्ती स्पर्धा में रतलाम के पहलवानों ने कई खिताब जीते। जवाहर व्यायामशाला सचिव राजीव रावत ने बताया व्यायामशाला के मनीष डबरानी, बाबू सिंधी ने ओपन वर्ग में संभाग केसरी का खिताब जीता। विनय जगराम 63 किलो वजन समूह में केसरी बने। 45 किलो वजन समूह में सारिक मंसूरी व 58 किलो में हारुन पहलवान उपविजेता बने। स्कूली शिक्षा मंत्री पारस जैन ने पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। संचालक दौलत पहलवान, सुरेश जाट, सत्यदेव मलिक, राधाकिशन पहलवान, बसंत पहलवान ने हर्ष जताया।
आकाश ने रवि को किया चित
आदर्श व्यायामशाला के आकाश माली ने 68 किलो वर्ग में संभाग केसरी का खिताब जीता।मनोज शर्मा ने बताया आकाश ने नीमच के रवि अहीर को पराजित किया। प्रियांश शर्मा ने 38 किलो, गोलू गवली ने 28 किलो वर्ग में तीसरा स्थान बनाया। आदर्श व्यायामशाला ट्रस्ट बोर्ड एवं सराफा व्यापारियों ने हर्ष जताया।
आकाश माली
बाबू सिंधी