पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुसीबतजदा महिलाओं को ट्रेनिंग देगी सरकार

मुसीबतजदा महिलाओं को ट्रेनिंग देगी सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुसीबतजदा महिलाओं को ट्रेनिंग देगी सरकार
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत विपत्तिग्रस्त महिला को रोजगार की ट्रेनिंग सरकार देगी।जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी प्रफुल्ल खत्री ने बताया प्रशिक्षण, आवासीय व्यवस्था व भोजन का खर्च विभाग वहन करेगा। महिलाओं को शिष्यवृत्ति भी दी जाएगी।
इनकी देंगे ट्रेनिंग - फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथैरेपी, ब्यूटीशियन, कम्प्यूटर डिप्लोमा, शॉर्ट हैंड, टाइपिंग शार्टटर्म, मैनेजमेंट कोर्स, डीएड व बीएड, आईटीआई, हॉस्पिटेलिटी, बैंकिंग, होटल व इवेंट मैनेजमेंट तथा प्रयोगशाला सहायक। इनमें से जो ट्रेंड्स जिले में होगा।
ये महिलाएं ले सकेंगी ट्रेनिंग- जिनके परिवार में कोई न हो, बलात्कार पीडि़त, दुव्र्यापार से बचाई गई, एसिड विक्टिम, दहेज प्रताडि़त, अग्नि पीडि़त, अविवाहित माताएं, सामाजिक कुप्रथा की शिकार, परित्यक्ता, तलाकशुदा, आश्रयगृह, बालिकागृह, अनुरक्षण गृह में निवासरत।
आवेदन कहां करें- 10 फरवरी शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के पास आवेदन जमा किए जा सकते हैं। टेलीफोन नंबर 07412-234089 पर संपर्क किया जा सकता है।