पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी इंजीनियर करेंगे रजिस्ट्री कांड की जांचइनकी भूमिका की जांच

सिटी इंजीनियर करेंगे रजिस्ट्री कांड की जांचइनकी भूमिका की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च निगमायुक्त ने दिया आदेश
ञ्च लेखाधिकारी मदद करेंगे
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
निगम की विकास शाखा के रजिस्ट्री कांड की जांच सिटी इंजीनियर सलीम खान करेंगे। उनकी मदद लेखाधिकारी करेंगे। आयुक्त सोमनाथ झारिया ने दो महीने में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
रजिस्ट्री कांड में आरोप-पत्र पर विकास शाखा के तत्कालीन प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, सहायक वर्ग 2 राजेश उपाध्याय व रामेश्वर सोनी ने जवाब दिए। इससे निगमायुक्त संतुष्ट नहीं हैं। आयुक्त ने गहन जांच के निर्देश दिए हैं। जांच का जिम्मा सिटी इंजीनियर को सौंपा हैं। सिटी इंजीनियर विकास शाखा प्रभारी व लेखाधिकारी श्याम व्यास की मदद से तत्कालीन प्रभारी व बाबुओं की भूमिका की जांच करेंगे। इस दौरान निगम के राजस्व नुकसान का आकलन भी होगा। निगमायुक्त ने बताया संबंधित कर्मचारियों को आरोप पत्र दिए जा चुके थे। जांच का जिम्मा सिटी इंजीनियर को सौंपा है।