जल मित्रों ने सीखे जल बचाने के तरीके
मलेनी नदी परिसर में 5 दिनी प्रशिक्षण शिविर
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
राज्यस्तरीय भूमि जल प्रबंधन योजना के तहत जल मित्रों को भू-जल के अतिदोहन व जल संरक्षण की सीख दी। भदवासा मलेनी नदी परिसर में 5 दिनी शिविर में जल प्रबंधन योजना का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समापन 31 जनवरी को होगा। केंद्रीय भू-जल बोर्ड भोपाल, राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान रायपुर ने मलेनी नदी परिसर में शिविर लगाया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री वीके तिवारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया प्रदेश के 24 अतिदोहित विकासखंडों में 23 मालवांचल के हैं। प्रशिक्षण के बाद अधिकारी, कर्मचारी ग्रामीणों को भू-जल प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा प्रशिक्षण का उद्देश्य गिरते भू-जल स्तर को रोकना, भू-जल में बढ़ोतरी करना है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड के अधिकारी, कर्मचारी, राष्ट्रीय पेयजल सुरक्षा पायलट परियोजना पिपलौदा टीम सदस्य तथा परियोजना ग्राम के जलमित्र शामिल हुए। राष्ट्रीय आजीविका संसाधन संस्थान प्रमुख अरुण आर जोशी व
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री संतोष कुमार साल्वे ने भी
संबोधित किया।