पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 साल से नहीं हुई सड़क की मरम्मत ऊकाला दिलीपनगर सड़क की जर्जर हालत से लोग परेशान

27 साल से नहीं हुई सड़क की मरम्मत- ऊकाला - दिलीपनगर सड़क की जर्जर हालत से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
ऊकाला - दिलीपनगर सड़क 1987 में हाउसिंग बोर्ड व नगर सुधार न्यास ने बनाई थी। इन 27 सालों में एक बार भी मरम्मत नहीं हुई। नतीजतन सड़क पर गड्ढों की भरमार है जिससे चलना दुश्वार हो गया है। इसलिए सड़क जल्द से जल्द बनाई जाएगी।
यह मांग क्षेत्र के नागरिकों ने मंगलवार को एसडीएम सुनीलकुमार झा को ज्ञापन सौंपकर की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही सड़क नहीं बनी तो आंदोलन करना पड़ेगा। एसडीएम ने समाधान का आश्वासन दिया। शंकरसिंह गेहलोत, मुकेशदास बैरागी, बलराम मीणा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी मौजूद थे।
इन क्षेत्रों के लोग गुजरते हैं - दिलीपनगर, अर्जुननगर, सूरजमल जैन नगर, सालाखेड़ी, महू रोड, राजीवनगर, बजरंगनगर आदि।



ऊकाला और दिलीपनगर क्षेत्र के रहवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर की सड़क बनाने की मांग, आंदोलन करने की चेतावनी भी दी

एसडीएम को ज्ञापन सौंपते क्षेत्र के रहवासी।