पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में 31 को नहीं होगा कामडॉक्टर्स के साथ स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

अस्पताल में 31 को नहीं होगा कामडॉक्टर्स के साथ स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉक्टर्स के साथ स्वास्थ्यकर्मी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
रतलाम - डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मचारियों पर प्रकरण दर्ज करने के विरोध में 31 जनवरी को अस्पताल में काम नहीं होगा। डॉक्टर्स के साथ जिलेभर के स्वास्थ्य कर्मचारी विरोध जताएंगे। मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ के डॉ. राज दुलानी ने बताया मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में बैठक हुई।
डॉ. दुलानी ने बताया मप्र मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने बताया सिवनी में 21 जनवरी को लड़की की मौत पर बगैर जांच के डॉ. ज्योति बाला पंद्रे व स्टाफ नर्स वसुंधरा रजक को गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दे रखे हैं कि बिना तकनीकी अभिमत लिए चिकित्सकों पर लापरवाही आरोपित कर एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। बावजूद प्रदेश में प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। आरएमओ डॉ. कृपालसिंह राठौर, डॉ. अभय ओहरी, डॉ. योगेश नीखरा, डॉ. सोनल ओहरी, डॉ. बीएल तापडिय़ा, कर्मचारी नेता जफर खान, नर्सेस एसोसिएशन की किरण मेहता, उषालता फिलोमीन, राजेंद्र चौहान, मोहम्मद अंसारी मौजूद थे।