पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम फतेहाबाद ट्रेन के आसार अभी नहींगेज कन्वर्जन: इटावामाताजी व कालूखेड़ी के छोटे ब्रिज का काम

रतलाम-फतेहाबाद ट्रेन के आसार अभी नहींगेज कन्वर्जन: इटावामाताजी व कालूखेड़ी के छोटे ब्रिज का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
रतलाम-फतेहाबाद ट्रेन अभी कुछ दिन और चलने के आसार नहीं हैं। अभी भी कई काम बाकी हैं। इटावामाताजी-कालूखेड़ी के छोटे अंडरब्रिज का काम शुरू हुआ है। बनने में करीब 15 दिन लगेंगे।
गेज कन्वर्जन का काम आगे खिसकता जा रहा है। काम अब फरवरी में पूरा होने की उम्मीद है। 15 फरवरी तक सभी प्लेटफॉर्म का काम पूरा होने की संभावना है। फाटक नंबर 194 व 195 कालूखेड़ी तथा इटावामाता के दो छोटे अंडरब्रिज का काम अभी शुरू हुआ है। तकरीबन 15 दिन में काम पूरा होगा। दोनों ब्रिज में सात-सात सीमेंटेड बॉक्स लगेंगे। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के काम 15 फरवरी तक पूरे होने का अनुमान है। फरवरी अंत तक सीआरएस का इंस्पेक्शन तय होगा।