निर्धन विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति
निर्धन विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति
रतलाम - न्यू रोड स्थित गुजराती समाज स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पर आधारित कैलेंडर का विमोचन हुआ। संस्था कार्यवाहक अध्यक्ष टीएस अंकलेसरिया ने लौह पुरुष के जीवन से संबंधित प्रेरक संस्मरण सुनाए। पहली से 12वीं में प्रथम आने वाले व निर्धन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी। अंतरराष्ट्रीय कराते स्पर्धा में गोल्ड मेडल पाने पर यश सोलंकी का सम्मान किया। संचालन संजयराज दुबे ने किया। आभार पूर्णिमा फेगड़े ने माना।