विद्यार्थियों दिए गर्म वस्त्र
विद्यार्थियों को दिए गर्म वस्त्र
रतलाम - जैन सेवा समिति ने जवाहर उमावि, प्राथमिक विद्यालय, विनोबा स्कूल, हाट की चौकी स्थित विद्यालय में स्वेटर व कान पट्टी बांटी। चंदनमल घोटा ने बताया 600 विद्यार्थियों को कान पट्टी व 60 को स्वेटर दिए। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित थे। धीरजभाई मूणत, डॉ. संध्या उपाध्याय ने शराब, तंबाकू, सिगरेट के दुष्परिणामों की जानकारी दी। माणकलाल कटारिया, झमकलाल मूणत, पुष्पा पिरोदिया, कांतिलाल कटारिया, हरिवल्लभ पाटीदार मौजूद थे। निर्मला पिरोदिया ने नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।