- Hindi News
- अतिक्रमण हटाएं, मनमानी न करेंविधायक व महापौर ने कलेक्टर से कहा बैठक में जो तय हुआ वही अतिक्रमण हट
अतिक्रमण हटाएं, मनमानी न करेंविधायक व महापौर ने कलेक्टर से कहा- बैठक में जो तय हुआ वही अतिक्रमण हटाइए
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी हो रही है। बैठक में तय हुआ था, ट्रैफिक में बाधा बनने वाले अतिक्रमण रोड से हटाए जाएंगे। अनावश्यक तोडफ़ोड़ नहीं होगी। अब अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। हर जगह हथौड़ा चला रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।
ये बात महापौर शैलेंद्र डागा और विधायक चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर राजीव दुबे से मंगलवार को कही। शाम करीब 5.30 बजे ये कलेक्टर से मिले। उन्होंने कहा- अतिक्रमण की आड़ में लोगों में भय फैला रहे हैं। करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। कलेक्टर ने एसडीएम सुनीलकुमार झा, तहसीलदार वीरेंद्र कटारे, नजूल तहसीलदार संजय वाघमारे को भी तलब किया। उनसे मुहिम की जानकारी ली।
ऑफिसर कॉलोनी की समस्या भी
पार्षद यास्मीन शेरानी ऑफिसर कॉलोनी की समस्या लेकर कलेक्टर से मिलने आईं। कॉलोनी की रोड व गार्डन पीडब्ल्यूडी बना रहा है। शेरानी ने कलेक्टर से सड़क में सुधार कराने की मांग की।
कलेक्टर से चर्चा करते विधायक, महापौर व अन्य। - फोटो भास्कर