पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साफ पानी नहीं आने से रहवासी नाराज

साफ पानी नहीं आने से रहवासी नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
रेलवे डीजल शेड कॉलोनी में नलों से साफ पानी नहीं आ रहा। रहवासियों ने अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ।
डीजल शेड कॉलोनी में 15 दिन पहले नए पाइप लगाए थे। दावा था कि साफ पानी मिलेगा। बावजूद साफ पानी नहीं आ रहा। रहवासियों की मानें तो समस्या की वजह पाइप लाइन नाली के पास होना है। रेलवे कॉलोनी का फिल्टर प्लांट भी खराब है। इसकी शिकायत रतलाम दौरे के समय जीएम से की थी लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों को मजबूरन घरों के पीछे हौज बनाकर पानी भरना पड़ रहा है। पास ही सेप्टिक टैंक होने से बदबू आती है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया नया फिल्टर प्लांट बनाने की लिए स्वीकृति मिल चुकी है। काम शुरू होने वाला है। समस्या जल्दी दूर हो जाएगी।