कस्तूरबानगर व आसपास आज 7 घंटे बिजली बंद
कस्तूरबानगर व आसपास आज 7 घंटे बिजली बंद
रतलाम - मुखर्जीनगर के सामने नई बिजली लाइन डाली जाएगी। इससे कस्तूरबानगर व आसपास बुधवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। एचटी लाइन प्रभारी महेंद्र मईड़ा ने बताया विरियाखेडी़, मुखर्जीनगर, प्रियदर्शनीनगर, कस्तूरबानगर, शक्तिनगर, सुयोग परिसर, रत्नपुरी क्षेत्र प्रभावित होंगे।
इधर पांच घंटे बंद रही
बरबड़ में निर्माणाधीन वाटर पार्क को कनेक्शन देने से आसपास के क्षेत्रों की बिजली सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रही। जावरा रोड पर लाइन शिफ्टिंग से स्टेशन रोड व आसपास की बिजली सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बंद रही। व्यवसायी राजेंद्रसिंह गोयल ने बताया शाम 5 बजे बिजली आना थी लेकिन 6 बजे चालू हुई।