पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजा मोर्चा मनाएगा संत रविदास जयंती

अजा मोर्चा मनाएगा संत रविदास जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजा मोर्चा मनाएगा संत रविदास जयंती
रतलाम - भाजपा अजा मोर्चा 14 फरवरी को संत रविदास जयंती मनाएगा। मंगलवार शाम पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में मुखर्जी व दीनदयाल मंडल की बैठक हुई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु पटेल, जिला महामंत्री प्रभु नेका, उपाध्यक्ष प्रभु सोलंकी आदि ने संबोधित किया। उन्होंने अजा बस्ती में एक संयोजक व 4 सहयोगी नियुक्त करने पर चर्चा की। संचालन देवा खरे ने किया। आभार सुभाष टाटावत ने माना।
राष्ट्र जागरण रैली निकली
रतलाम - नमो युवा मंच ने मंगलवार को राष्ट्र जागरण रैली निकाली। शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। चांदनी चौक से रैली शुरू हुई जो विभिन्न रास्तों से होते हुए अलकापुरी चौराहे पर संपन्न हुई। सौरभ भंडारी, भूतपूर्व सैनिक सूबेदार ईश्वरसिंह राठौर, दिनेश आचार्य, डॉ. अरुण पुरोहित, राजेश कटारिया, गोविंद काकानी, मंच अध्यक्ष राजेश रांका, सचिव मनीष सुरेका सहित कई लोग शामिल थे। संचालन अश्विनी अग्रवाल व हर्ष दशोत्तर ने किया। आभार मनीष सुरेका ने माना।