पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग महोत्सव की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता

योग महोत्सव की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योग महोत्सव की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
‘धर्मयुद्ध-2014’ के तहत भोपाल के हिंदी भवन में योग शिक्षकों का सम्मान हुआ। जिले के योग शिक्षक, कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी प्रेमाराम पुनिया ने बताया समारोह को
स्वामी रामदेव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। उन्होंने मार्च में
होने वाले योग महोत्सव के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का
आह्वान किया। प्रांत प्रभारी राजेंद्र आर्य व पुष्पांजलि शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
सांसद भूरिया दो दिन जिले में रहेंगे
रतलाम - सांसद कांतिलाल भूरिया बुधवार-गुरुवार को जिले रहेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा व सांसद प्रतिनिधि अनिल झालानी ने
बताया सुबह ११.३० बजे सैलाना विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। रतलाम में सर्किट हाउस पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। ३० जनवरी सुबह १०.३० बजे धराड़ में पंच-सरपंच व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।