कुत्तों ने बछड़े को मार डाला
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
अंबिकानगर में एक बछड़े को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला।दीपू सरदार ने बताया सोमवार रात एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया था। 8-10 कुत्तों ने उसे नोंच-नोंच कर मार डाला। उन्होंने बताया कुत्तों के हमले से आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। नगर निगम में क्षेत्र में कुत्ता पकड़ो अभियान चलाए।