- Hindi News
- छात्रा को परेशान करने वाला उत्कृष्ट स्कूल का शिक्षक निलंबितकलेक्टर ने रात१२ बजे दिया डीइओ को आद
छात्रा को परेशान करने वाला उत्कृष्ट स्कूल का शिक्षक निलंबितकलेक्टर ने रात१२ बजे दिया डीइओ को आदेश
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
पूर्वछात्रा को तंग करने वाले टीचर विश्वास पांडेय को कलेक्टर ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। उन्होंने रात १२ बजे डीईओ को इसके आदेश दिए।
डीईओ जे.के. शर्मा ने बताया इस दौरान पांडेय का कार्यस्थल डीईओ कार्यालय रहेगा। डीईओ सुबह बरखेड़ाकला निरीक्षण करने गए थे। रात को लौटने पर टीचर के खिलाफ कार्रवाई की फाइल
उन्होंने कलेक्टर राजीव दुबे को सौंपी। इसके बाद कलेक्टर ने आदेश दिए।
इससे पहले डीईओ ने उत्कृष्ट स्कूल की प्राचार्य को नोटिस देकर छात्रा के बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का कारण पूछा। प्राचार्य ने मामले की जानकारी से इनकार किया।
टीचर की हरकत पर मंगलवार को शिक्षा विभाग में खलबली रही। शिक्षकों को सुबह ‘भास्कर’ के जरिये
सूचना मिली। पांडेय बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहा। शिक्षा विभाग ने महिला थाने से मामले की जानकारी ली।
छात्रा ने कभी भी
शिकायत नहीं की
स्कूल प्राचार्य डॉ. अनिला कंवर ने बताया छात्रा ने कभी जानकारी नहीं दी। छात्रा ऐसा क्यों कह रही है, पता नहीं। छात्रा दो साल पहले स्कूल में पढ़ती थी।
कभी भी उसने टीचर की शिकायत नहीं की।