पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरतलाम। फिल्म देख रहे एक युवक से टिकट चैकर का विवाद होने के बाद मंगलवार दोपहर गायत्री टॉकीज में तोडफ़ोड़ व मारपीट हो गई। टॉकीज के एक कर्मचारी व आरोपी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्टेशन रोड थाने में दोनों पक्षों ने प्रकरण दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार जीपीओ रोड निवासी राजेश पिता लालू गायत्री टॉकीज में फिल्म देखने दोपहर 3 बजे गया था। कर्मचारी यशवंत पिता श्याम गिरी ((18)) निवासी डोंगरानगर ने उससे टिकिट मांगा तो राजेश ने विवाद किया। उसने मोबाइल से कॉल कर साथियों को बुला लिया।
टॉकीज आए राजेश के साथी शेरा सांटिया ने प्रवेश द्वार के कांच फोड़ दिए व स्क्रीन पर लट्टू फेंका। इससे टॉकीज का पर्दा फट गया। उसने मारपीट भी की। यशवंत के पैरों पर चोट लगी। राजेश भी घायल हुआ। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। स्टेशन रोड थाने में यशवंत की रिपोर्ट पर राजेश व शेरा तथा राजेश की रिपोर्ट पर यशवंत व अर्जुन खटीक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
शो बंद नहीं हुआ- टॉकीज संचालक मोहित जैन ने बताया घटना में बालकनी गेट के कांच टूटे। कैंटीन की कॉफी मशीन तोड़ दी। लट्टू फेंकने से टॉकीज के पर्दे के बीच छेद हो गया जिसे शो खत्म होने पर दुरुस्त किया। विवाद के दौरान आरोपी युवक बाहर आ गया था इस कारण शो पर असर नहीं हुआ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.