पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों को समझा रहे किसी को रुपए न दें

ग्रामीणों को समझा रहे किसी को रुपए न दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
सीएम आवास योजना में रुपयों का खेल नहीं चलेगा। जपं के कर्मचारी ग्रामीणों को समझा रहे हैं कि वे इसके लिए किसी को रुपए न दें। दैनिक भास्कर ने पिछले सप्ताह सीएम आवास योजना में रुपयों के खेल का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इससे प्रशासन हरकत में आया। रतलाम जनपद सीईओ पंकज जैन ने बताया शिकायत मिल रही है कि बाहरी लोग आवास दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से रुपए वसूल रहे हैं। कर्मचारियों को ऐसे लोगों पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। किसी को लोन चाहिए तो वे ग्राम व जनपद पंचायत में संपर्क करें। किसी को रुपए न दें। किसी को भी लोन के लिए अधिकृत नहीं किया। सीईओ के मुताबिक 1800 आवास के लिए लोन दिया जाएगा।