पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में मिलेगा रोजगार

मेले में मिलेगा रोजगार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - आईटीआई खेल मैदान में २ फरवरी को रोजगार मेला लगेगा। सुबह ११ से दोपहर ३ बजे तक एलएंडटी ग्रुप, प्रतिभा सिंटेक्स, नवभारत फर्टिलाइजर जैसी कंपनियां शामिल होंगी। ये इंटरव्यू से चयन करेंगी। जिला रोजगार अधिकारी मंगल रैकवाल ने बताया पांचवीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवा शामिल हो सकेंगे। मेला शहर एवं रतलाम ग्रामीण के युवाओं के लिए है। एजुकेशन, जन्म प्रमाण और अनुभव प्रमाण-पत्र के साथ युवा मेले में भाग ले सकते हैं।
पैरेंट्स सेमिनार आज
रतलाम - पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल का होटल अजंता पैलेस में गुरुवार शाम 6 बजे पैरेंट्स सेमिनार होगा। एजुकेशन नेटवर्क डायरेक्टर गौरव पोद्दार, प्रिसिंपल डॉ. रितेश लिमेय, मप्र जनरल मैनेजर सागर केनी तथा ब्रांड मैनेजर विशाल शाह पैरेंट्स से बात करेंगे। सेमिनार के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन होटल में ही होगा।