पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 पार्षद, 2 पार्षद पति और हो गई बैठक

6 पार्षद, 2 पार्षद पति और हो गई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - कांग्रेस पार्षद दल की बैठक बुधवार को औपचारिकता साबित हुई। शहर अध्यक्ष की मौजूदगी में सिर्फ 6 पार्षद व 2 पार्षद पति शामिल हुए। 16 पार्षद नहीं आए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद विनोद मिश्रा ने पहली बार पार्षद दल की बैठक ली। नेता प्रतिपक्ष विमल छिपानी की उपस्थिति में कोर्ट चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक घंटे चर्चा हुई। सम्मेलन के दौरान रजिस्ट्री कांड, एनओसी रसीद कट्टा कांड, कंटेनर कांड, विकास कार्य में भेदभाव, यूआईडीएसएसएमटी योजना के मुद्दे पर महापौर व भाजपा बोर्ड को घेरने का निर्णय लिया।
पार्षदों में मतभेद हैं
॥ अपेक्षाकृत कम पार्षद आए। संगठन से नाराजगी नहीं है। पार्षदों में मतभेद हैं। बैठक में निगम सम्मेलन के एजेंडे व अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
विनोद मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष