राजपूत समाज ने की छात्रावास की मांग
रतलाम - सेवा कार्यों का मूल्यांकन स्वयं करें। समाजसेवा के लिए सभी के प्रयास जरूरी हैं। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने हाथीखाना स्थित राजपूत धर्मशाला में स्थापना दिवस समारोह में कही। समाजजन ने छात्रावास निर्माण के लिए विधायक को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष डाडमसिंह राठौर, सचिव श्यामसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुदर्शनसिंह परिहार व समाजजन ने विधायक का सम्मान किया। संचालन राजेंद्रसिंह गोयल ने किया। आभार नरेंद्रसिंह सोलंकी ने माना।
वैचारिक भागीदारी से विकास को गति-सामाजिक विकास के लिए जनहित में चिंतन जरूरी है। नगर विकास के लिए बुद्धिजीवियों की भागीदारी से कार्य को गति मिलेगी। यह बात बौद्धिक चर्चा में विधायक ने कही। आयोजन विधायक के निवास पर हुआ। सौंदर्यीकरण, हर वार्ड में बाल उद्यान, जॉगिंग पार्क, पुस्तकालय, खेल मैदान, सांस्कृतिक भवन के साथ सीए एसोसिएशन के लिए जमीन, वैट कमिश्नरी कार्यालय की रतलाम में स्थापना पर विचार किया। सैलाना कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रकाश उपाध्याय, कॉमर्स कॉलेज प्राचार्य डॉ. एस.के. जोशी, गल्र्स कॉलेज के डॉ. मधुकर ठोमरे, डॉ. प्रदीपसिंह राव, डॉ. गोपाल मजावदिया, कर सलाहकार परिषद अध्यक्ष अरविंद मेहता,
सचिव अनुरोध चपलोद, रजत
बोराना मौजूद थे।
विधायक काश्यप का सम्मान करते समाजजन।