श्रमिक अधिकारों से कराया अवगत
रतलाम - जवाहरनगर स्थित आंबेडकर मांगलिक भवन में श्रम विभाग का शिविर लगा। अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख दिलीप मेहता ने की। मप्र भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकारी श्रमिकों को कानून व अधिकारों से अवगत कराया। मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ जिला महामंत्री योगेंद्रसिंह चौहान ने बताया शिविर में पंजीयन के आवेदन भी लिए। कार्यक्रम प्रमुख राजेश त्रिवेदी व श्रम विभाग पदाधिकारी मौजूद थे। आभार निरंजन यादव ने माना।