पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खड़ी फसलें हांक रहे हैं किसान

खड़ी फसलें हांक रहे हैं किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमौसम बारिश से नुकसान के बाद भी सर्वे नहीं होने से किसानों में आक्रोश
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
बेमौसम बारिश से कई गांवों में फसल बर्बाद हो गई। आज तक न तो कोई अधिकारी देखने पहुंचा और न ही सर्वे शुरू हुआ। इससे त्रस्त किसानों ने खेतों में खड़ी खराब फसल हांकना शुरू कर दी है। ताकि आगामी दिनों में दूसरी फसल की बुआई हो सके।
शिवपुर व आसपास स्थिति ज्यादा खराब - शिवपुर व आसपास के क्षेत्रों में फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार गेहूं, चने की फसल 50 फीसदी तक खराब हुई है। गोवर्धन पाटीदार ने बताया तीन बीघे में जीरा बोया था। 8 से 10 हजार रुपए खर्च किए। बारिश में फसल बर्बाद हो गई। पिछले दिनों सुना था कि सर्वे हो हरा है लेकिन अब तक नहीं आया। कब तक इंतजार करें। दूसरी फसल भी लेना है। इससे खेत की हकाई कर दी। किसान मोहनलाल पटेल ने बताया 50 फीसदी गेहूं जल गए। बावजूद आज तक कोई देखने नहीं आया।



खराब फसल ट्रैक्टर से हांकते किसान। इनसेट : शिवपुर में बारिश से खराब जीरे की फसल। फोटो - दशरथ सोलंकी