जेआरआई व उज्जैन ने जीते मैच
रतलाम - नेहरू स्टेडियम में बुधवार को पहला मुकाबला जेआरआई रतलाम व लारा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। लारा ने पहले बल्लेबाजी कर 115 रनों का लक्ष्य रखा। जेआरआई ने दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर दिया। दूसरा मैच जांबाज व उज्जैन एकेडमी के बीच हुआ। उज्जैन एकेडमी ने 150 रनों का लक्ष्य रखा। जांबाज क्लब 40 रनों से मैच हार गया।