- Hindi News
- बंजली में बढ़ेंगे जमीनों के सबसे ज्यादा दामञ्च नई गाइड लाइन की तैयारी, 20 फीसदी तक बढ़ोतरी संभवञ्च
बंजली में बढ़ेंगे जमीनों के सबसे ज्यादा दामञ्च नई गाइड लाइन की तैयारी, 20 फीसदी तक बढ़ोतरी संभवञ्च प्रॉपर्टी व्यवसायियों को रास नहीं आ रहे प्रस्ताव
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
नई गाइड लाइन की तैयारी चल रही है। उप जिला मूल्यांकन समिति ने प्रस्ताव तैयार किया है। शहर में जमीनों के दाम में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है। सबसे ज्यादा दाम बंजली व चांदनीचौक में बढऩे के आसार हैं। अन्य इलाकों में जमीन 10 से 15 फीसदी तक महंगी होने का अनुमान है। तीन साल में यह पहला मौका है जब गाइड लाइन में इतनी कम बढ़ोतरी होगी। इससे प्रॉपर्टी बाजार को थोड़ी राहत मिल सकती है।
20 फीसदी बढ़ोतरी भी ज्यादा
प्रॉपर्टी एसोसिएशन के संस्थापक महेंद्र गादिया ने बताया अभी स्थिति बीते दो-तीन साल से ठीक उलट है। अभी प्रॉपर्टी बाजार में गिनी-चुनी लेवाली है। पंजीयक विभाग के आंकड़े भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। ऐसे में प्रस्तावित गाइड लाइन में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी भी ज्यादा है। एडवोकेट गौतमकुमार मूणत ने बताया अभी इतना कारोबार नहीं है। प्रस्तावित गाइड लाइन में राहत मिलना चाहिए ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा निवेश करें।
प्रॉपर्टी कब कितनी महंगी
मौजूदा गाइड लाइन एक नजर में
((नोट: जानकारी प्रमुख क्षेत्रों की है। मौजूदा दाम अभी की गाइड लाइन के हैं। बढ़ोतरी नई गाइड लाइन में प्रस्तावित है। इसमें फेरबदल संभव है))