गांधीनगर टंकी ओवर फ्लो, रोड पर पानी बहा
रतलाम - गांधीनगर टंकी बुधवार शाम करीब 5 बजे ओवर फ्लो हो गई। गार्डन से होते हुए पानी रोड पर बह निकला। नागरिकों ने निगम अधिकारियों को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पानी बहना रुका। जलप्रदाय विभाग के सब इंजीनियर आर.एम. सक्सेना के अनुसार 3 लाख गैलन क्षमता की टंकी का इंडिकेटर खराब है। इसका वॉल्व जवाहरनगर स्थित अंबे माता चौक के पास है।
एक लीकेज सुधरा, दूसरे की तलाश - दोबत्ती चौराहे पर सर्वानंद बाजार के सामने 10 इंच पाइप लाइन का एक लीकेज बुधवार शाम दुरुस्त हो सका। जलप्रदाय विभाग का अमला तीन दिन से लीकेज ढूंढ रहा था। विभाग अब संत रविदास चौक पर भी लीकेज ढूंढ रहा है।