पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक की बाउंड्रीवॉल हटाई

विधायक की बाउंड्रीवॉल हटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम। अतिक्रमण हटाओ मुहिम बुधवार को महू रोड पर चली। 40 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप के पेट्रोल पंप व प्रिंटिंग यूनिट की बाउंड्रीवॉल भी शामिल है। प्रशासनिक टीम ने बुधवार दोपहर 3 बजे महू रोड से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की।

पहले प्रतापनगर ओवरब्रिज के पास कृषि मंडी के सामने रखी गुमटियां हटाईं। यहां लोगों ने गुमटी के आगे शेड बनाकर काफी जगह पर अतिक्रमण कर लिया था। जेसीबी से शेड व करीब 25 से अधिक गुमटियां हटाई। यहां बिल्डिंग मटेरियल विक्रेताओं ने भी सड़क किनारे सामान का ढेर लगा रखा था, वह भी हटाया।

इसी दौरान विधायक काश्यप के चेतन्य परिसर की बाउंड्रीवॉल करीब 3 फीट आगे होने की जानकारी मिली। विधायक ने इसे हटाने की सहमति दी। कुछ ही देर में बाउंड्रीवॉल गिरा दी। 3 घंटे चली मुहिम में 40 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए।कार्रवाई कृषि मंडी के बाहर रोड के दोनों ओर की गई। यहां गैरेज, लेथ मशीन व अन्य दुकानों के संचालकों ने अतिक्रमण किया था।