बिजली बिल जमा कराने के लिए नई वेबसाइट
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
पुरानी वेबसाइट से होने वाली परेशानी को देखते हुए बिजली कंपनी ने ऑनलाइन बिल जमा कराने के लिए नई वेबसाइट लांच की है। उपभोक्ता 222.द्वश्च25.ष्श.द्बठ्ठ पर बिल भर सकते हैं। अतिरिक्त अधीक्षण यंत्री सुषमा गंगराड़े ने बताया कस्टमर केयर एंड बिलिंग सिस्टम लागू होने से वेबसाइट में बदलाव किया।
ये रहेगी प्रक्रिया
कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करें। ‘एनर्जी बिल फॉर एलटी’ पर क्लिक करें। ‘ऑनलाइन बिल पेमेंट’ ऑप्शन आएगा। चूस आइडेंटिफिकेशन नंबर विंडो में ‘नंबर’ सिलेक्ट करें। आइडेंटिफिकेशन नंबर में सिलेक्ट नंबर डालें। इस पर ‘पे नाउ लिखा’ नजर आएगा। इस पर क्लिक करें और अमाउंट ((बिल की राशि)) दर्ज करते ही भुगतान हो जाएगा। इंटरनेट बैंकिंग से बिल जमा करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।