पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकल खिड़की से किसी को परेशानी न होआकस्मिक निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने दी हिदायत

एकल खिड़की से किसी को परेशानी न होआकस्मिक निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने दी हिदायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
एकल खिड़की व्यवस्था ठीक से संचालित हो। निगम में नागरिकों को परेशानी न हो।
ये निर्देश निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अधीनस्थों को दिए। उन्होंने एकल खिड़की, विकास शाखा, राशन कार्ड, जलप्रदाय व पीडब्ल्यूडी आदि शाखाओं जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी अधिकारी उनसे नजरें चुराते नजर आए।
क्यों हो रही रजिस्ट्री में देरी?
आयुक्त ने ऑडिट नहीं होने से रजिस्ट्री में हो रही देरी पर भी आपत्ति जताई। ऑडिट विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्री से जुड़े मामलों की ऑडिट नहीं कर रहे हैं। आयुक्त ने कहा- आप ऑडिट करें। ऑडिट के अभाव में नागरिकों को रजिस्ट्री में देरी हो रही है।