जिले के जंगल में 2 तेंदुए, 20 लकड़बग्घे
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
जिले के वन क्षेत्रों में 2 तेंदुए, 20 लकड़बग्घे और 146 सियार हैं। सर्वाधिक 535 नीलगाय है। ये आंकड़े वन विभाग की चार परिक्षेत्रों में चली गणना के बाद सामने आए। 20 से 27 जनवरी तक चली गणना में विभाग ने वनों में पशुओं के
लिए पानी व आवास की व्यवस्था भी की।
जिले के 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैले वन क्षेत्र में वन्य प्राणियों की गणना हुई। रतलाम, सैलाना, शिवगढ़ व बाजना में बांटकर 42 बीटों में 75 वनकर्मियों ने गणना की। बाजना व शिवगढ़ में पहले ही दिन एक-एक तेंदुआ होने की जानकारी मिली। गणना के बाद जिले में 146 सियार, 18 लोमड़ी, 59 खरगोश, 90 लंगूर, 47 मोर मिले। 2 जंगली बिल्ली व 2 नेवले के साथ सर्वाधिक 535 नील गाय होने के संकेत हैं।
रिपोर्ट तैयार, कान्हा भेजेंगे
॥गणना की रिपोर्ट फरवरी में कान्हा नेशनल पार्क भेजेंगे। इस दौरान वन क्षेत्रों के आवास स्थलों में सुधार के साथ पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था भी की।
भगवती पंवार,
उप वनमंडलाधिकारी