पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेईमानी व धोखे से जीती भाजपा

बेईमानी व धोखे से जीती भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रतलाम
भाजपा ने झूठ, बेईमान व धोखाधड़ी से विधानसभा चुनाव जीता है। कांग्रेस हारी नहीं। हमें अपना काम फिर जनता को बताना होगा।
यह बात सैलाना के कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद कांतिलाल भूरिया ने कही। उन्होंने केंद्र की योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाना है। पूर्व विधायक प्रभुदयाल गेहलोत ने कहा आदिवासी मतदाता जागरूक हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभु राठौर, सम्मेलन संयोजक हर्षविजय गेहलोत, डॉ. विक्रांत भूरिया, मगन कटारिया, जितेंद्र राठौर, ब्रजेश चौधरी, सुनील चंडालिया, कृष्णसिंह राठौर, पप्पन पठान ने भी संबोधित किया। संचालन विनोद मांडोत ने किया। आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कतीजा ने माना। सांसद ने अडवानिया में पेयजल टंकी का लोकार्पण किया। पार्षद जितेंद्रसिंह राठौर के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने भी गए।
धराड़ में सम्मेलन आज- जिला कांग्रेस का पंच, सरपंच, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, किसान, मजदूर व कार्यकर्ता सम्मेलन धराड़ में गुरुवार को होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया सांसद के मुख्य आतिथ्य में सम्मेलन सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।



सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। इनसेट - कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते कांतिलाल भूरिया।