शिक्षक की पत्नी ने घर में लगाई फांसी
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
पलाश के सरकारी स्कूल के शिक्षक की पत्नी ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली।
घटना बुधवार दोपहर की है। 12 बजे शिक्षक देवेंद्र चौहान की 46 वर्षीय पत्नी किरण का शव छत के कड़े पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। एएसआई एच.के. चौधरी ने बताया घटना के समय देवेंद्र पलाश स्कूल में थे। इकलौती बेटी विशिता ((19)) पढ़ाई के लिए श्री योगिंद्रसागर कॉलेज गई थी। वह बीई फस्र्ट सेमेस्टर की छात्रा है। पड़ोस के मकान में किरण की सास के साथ जेठ भरत चौहान का परिवार रहता है। दोपहर को किसी काम से जेठ भरत ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर अंदर झांककर देखा तो किरण का शव फंदे पर दिखा। धक्का देकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी व पुलिस को सूचना दी। माणकचौक थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने मुआयना किया। एएसआई ने बताया किरण का मायका पानीगांव जि. देवास में है। मायकेवालों को जानकारी दे दी है।