पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान से रोज तौल कांटे चैक कराएं

किसान से रोज तौल-कांटे चैक कराएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य मंत्री ने बैठक लेकर कहा - समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था बेहतर होना चाहिए
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर किसी तरह की समस्या किसान को न हो। इसका विशेष ध्यान रखें। रोज सबसे पहले आने वाले किसान से तौल कांटे की जांच कराएं। किसान संतुष्ट हों, उसके बाद ही तौल शुरू होना चाहिए।
यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुंवर विजय शाह ने कही। बुधवार शाम 7 बजे उन्होंने अधिकारियों की मीटिंग ली। कलेक्टर राजीव दुबे ने आदर्श खरीदी केंद्र स्थापित करने का आश्वासन दिया।




ये निर्देश दिए मंत्री ने

ञ्च खरीदी केंद्रों पर पीने का पानी ((पशुओं के लिए भी)), छाया, बैठक, सुविधाघर व टेलीफोन के बंदोबस्त हों।

ञ्च कुकिंग गैस की कालाबाजारी व दुरुपयोग सख्ती से रोकें। शादी और होटलों पर नजर रखने के लिए टीम बनाएं।

ञ्च सभी एपीएल कार्ड धारी राशन नहीं लेते, फिर दुकानों पर राशन बचता क्यों नहीं। राशनकार्ड अहस्तांतरणीय है। दूसरे के कार्ड पर राशन नहीं दिया जाना चाहिए।