पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर चंडीगढ़ के बीच 4 फरवरी से चलेगी स्पेशल ट्रेन

इंदौर-चंडीगढ़ के बीच 4 फरवरी से चलेगी स्पेशल ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
पश्चिम रेलवे इंदौर-चंड़ीगढ़ के बीच 4 फरवरी से नई ट्रेन शुरू करेगी।
जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया 4 फरवरी रात 10.30 बजे ट्रेन ((09307)) इंदौर से चलेगी। 11.08 बजे देवास, 11.55 बजे उज्जैन, रात 1.18 बजे मक्सी, 1.45 बजे शाजापुर, सुबह 3.50 बजे ब्यावरा राजगढ़, दोपहर 1 बजे ग्वालियर, शाम 6.48 बजे फरीदाबाद, 7.30 हजरत निजामुद्दीन, 7.55 नईदिल्ली, रात 10.33 बजे पानीपत, रात 12.45 बजे अंबाला कैंट होते हुए 6 फरवरी गुरुवार को रात 2.15 बजे चंड़ीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन रुठियाई, गुना, शिवपुरी, मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा में भी रुकेगी। रतलाम व आसपास के यात्री 4 फरवरी को शाम 7.२0 बजे मेमू ट्रेन अथवा बस से उज्जैन जाकर इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं। इसमें एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, छह स्लीपर व आठ सामान्य श्रेणी सहित १७ कोच रहेंगे। नियमित ट्रेन की घोषणा बाद में होगी।
मेगा ब्लॉक से 23 ट्रेनें प्रभावित
देवास-इंदौर के बीच 5.30 घंटे के मेगा ब्लॉक से बुधवार को 23 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस कारण इंदौर-उदयपुर ट्रेन भी दोपहर को करीब सवा दो घंटे देरी से रतलाम आई। बरलई व मांगलिया स्टेशन के बीच अंडरपास के लिए ब्लॉक लिया था। जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया मंगलवार देर रात से 5.30 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया था। इससे 23 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।