पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इन पर हंगामे के आसारञ्च विकास शाखा का रजिस्ट्री कांड।ञ्च राजस्व विभाग का रसीद कांड।ञ्च यूआईडीएस

इन पर हंगामे के आसारञ्च विकास शाखा का रजिस्ट्री कांड।ञ्च राजस्व विभाग का रसीद कांड।ञ्च यूआईडीएसएसएमटी योजना में देरी।ञ्च वर्कशॉप में पेट्रोल-डीजल की गड़बड़ी।ञ्च निगम में अटैच...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
निगम में 4 महीने से ज्यादा अंतराल पर गुरुवार को साधारण सम्मेलन होगा। इस बार विपक्ष ही नहीं पक्ष के पार्षद भी महापौर की घेराबंदी के मूड में हैं। एजेंडे में दमदार मुद्दे नहीं होने से हंगामे की आशंका जताई जा रही है।
2 पार्षदों के 3 सवाल - सूत्रों के अनुसार साधारण सम्मेलन के लिए बुधवार तक सिर्फ दो पार्षदों ने तीन सवाल लगाए। कांग्रेस पार्षद कमरुद्दीन कचवाय ने 2 व सकीना मनासी ने 1 सवाल लगाया। इनमें रोड निर्माण, स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की उपस्थिति सहित अन्य मुद्दे हंै।
इस बार सिर्फ चाय-बिस्किट - मौजूदा निगम परिषद के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब पार्षदों, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं रहेगी। उन्हें सिर्फ चाय-बिस्किट पर संतोष करना होगा। पार्षदों को वेतन-भत्ते मिलने से ऑडिट विभाग ने सम्मेलन में भोजन के इंतजाम पर आपत्ति ली थी।
निगम पहुंचे एएसपी - निगम अधिकारियों ने साधारण सम्मेलन में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस को पत्र भेजा था। इसके मद्देनजर बुधवार शाम को एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने सम्मेलन हॉल का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन रोड थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए।