13 फरवरी से नियमित चलेगी इंदौर-चंढीगढ़
13 फरवरी से नियमित चलेगी इंदौर-चंडीगढ़
रतलाम - इंदौर-चंडीगढ़ के बीच 13 फरवरी से हर गुरुवार ट्रेन चलेगी। ट्रेन 19307 इंदौर से सुबह 5.35 बजे रवाना होगी और 7.25 बजे उज्जैन होती हुई शुक्रवार सुबह 6.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रतलाम के यात्री सुबह 5.05 बजे अवंतिका एक्सप्रेस या 5.45 बजे जयपुर-भोपाल इंटरसिटी से उज्जैन पहुंचकर ट्रेन पकड़ सकते हैं। वापसी में ट्रेन 19308 हर शुक्रवार शाम 7.10 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और शनिवार शाम 5.35 बजे इंदौर पहुंचेगी। पीआरओ प्रदीप शर्मा ने बताया इंदौर-चंडीगढ़ की उदघाटक ट्रेन चार फरवरी को रवाना होगी।
थर्ड एसी कोच बढ़ाए
जयपुर-उदयपुर स्पेशल ट्रेन में 1 से 28 फरवरी तक एसी फस्र्ट और 1 से 10 फरवरी तक सेकंड एसी का कोच अतिरिक्त रहेगा। इंदौर-जयपुर एक्सप्रेस में भी 3 फरवरी से 1 मार्च तक इंदौर से और 2 से 28 फरवरी तक जयपुर से एक थर्ड एसी कोच जोड़ा जा रहा है।