- Hindi News
- रसोई गैस सिलेंडर से वैट हटाना ही होगा जनता पर एंट्री टैक्स का बोझ नहीं डाले प्रदेश सरकार
रसोई गैस सिलेंडर से वैट हटाना ही होगा- जनता पर एंट्री टैक्स का बोझ नहीं डाले प्रदेश सरकार
रसोई गैस सिलेंडर से वैट हटाना ही होगा
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
रसोई गैस सिलेंडर के ज्यादा दाम से जनता खफा है। लोग चाहते हैं अन्य राज्यों की तरह यहां भी सिलेंडर से वैट हटे। प्रदेश सरकार पांच फीसदी वैट व दो फीसदी एंट्री टैक्स ले रही है। डायरेक्ट टैक्स बेनीफिट ट्रांसफर स्कीम में मिल रही सब्सिडी पर भी दोनों टैक्स लग रहे हैं। इससे गैस सिलेंडर 90 रुपए तक महंगा है। लोगों का मानना है रसोई गैस घर-घर की जरूरत है। इस पर टैक्स नहीं लगना चाहिए। इस संबंध में दैनिक भास्कर के बुधवार के अंक में ‘सबसे महंगा गैस सिलेंडर मप्र में ही क्यों?’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद मुहिम चलाई। इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं।
प्रतिक्रियाएं
॥ सरकार ने वादा किया था वैट के अलावा अन्य टैक्स नहीं लगाएगी। सिलेंडर पर एंट्री टैक्स लगा दिया। वैट 1 प्रतिशत भी लग सकता है।
संजय पारख- ((9329326758))
॥ गैस सिलेंडर पर टैक्स अनुचित है। मध्यम व निम्न वर्ग पर भार बढ़ेगा। गरीबों को सब्सिडी पूरी जानकारी नहीं है। खाते में पैसा कब आएगा पता नहीं।
राजेश जैन- ((9425487087))
॥ सिलेंडर काफी महंगा है। घर का बजट बिगड़ गया है। टैक्स वसूलने के लिए और भी वस्तुएं हैं।
रऊफ खान ((7724980696))
॥ सरकार जनहितैषी बनने का दावा कर रही है। बावजूद कई टैक्स लगाकर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया। गरीब न जी सकता है न मर सकता है।
समद खान ((9893810852))
॥ प्रदेश सरकार को भी गैस सिलेंडर से टैक्स हटाने पर पुनर्विचार करना चाहिए।
रजनीश चौहान ((9827743587))
॥ सरकार जनता की आवाज सुने। कहीं वापस लकड़ी जलाकर खाना न बनाना पड़े।
दीपेश ओझा ((9827068527))